कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी का हाथ पकड़ कर रोका BJP नेता ने, कार्यक्रम में मच गया हड़कंप, जानिए क्यों

कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी का हाथ पकड़ कर रोका BJP नेता ने, कार्यक्रम में मच गया हड़कंप, जानिए क्यों
Spread the love

(Harish choudhary viral Video) बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में बायतु विधायक हरीश चौधरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच तीखी नोंक झोंक देखने को मिली। इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, नेहरू जी की मूर्ति के अनावरण को लेकर दोनों नेता आमने-सामने हो गए। इस दौरान विधायक हरीश चौधरी मूर्ति का अनावरण कर रहे थे, तभी भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने उनका हाथ पकड़ते हुए रोकने का प्रयास किया। दोनों की नोकझोंक काफी देर तक चली, लेकिन विधायक हरीश चौधरी मूर्ति का अनावरण कर चलते बने।

यह भी पढ़ें : मौसियों ने नवजात भांजे पर कूद-कूदकर, कर दी ख़ौफनाक हत्या

हरीश चौधरी का हाथ पकड़ कर रोका भाजपा नेता ने

विधायक हरि चौधरी और बीजेपी मंडल अध्यक्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान नेहरू जी की मूर्ति अनावरण को लेकर विधायक चौधरी पहुंचे, तो बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने उनका विरोध कर दिया। जब हरिश चौधरी मूर्ति के अनावरण को लेकर कपड़ा हटाने लगे तो भाजपा नेता ने उनका हाथ पड़कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन विधायक चौधरी नहीं रुके और उन्होंने तेजी से कपड़ा हटाकर मूर्ति का अनावरण कर दिया। इस दौरान भाजपा नेता हरीश चौधरी को खरी खोटी सुनाते रहे।

यह भी पढ़ें : नेतागिरी भूला दूंगा, बहुत सो की भूला चुका हूं, कांग्रेसी नेता को हडकाया थानेदार ने, देखिए Video

भाजपा नेता बोले आप नियमों को भंग कर रहे हैं

दरअसल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विधायक हरीश चौधरी के मूर्ति अनावरण को लेकर आपत्ति जता रहे थे। इस बीच उन्होंने विधायक को काफी खरी खोटी सुनाई। इस दौरान भाजपा नेता बोलते रहे कि विधायक साहब आपने इस अनावरण की कहां से परमिशन ली। आज आप पूरा बिहार हार गए हैं, अब आपको नेहरू जी की याद आ रही है। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? आप ही नियमों को भंग कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता बोलते रहे उन्होंने हाथ पकड़ कर विधायक को मूर्ति का अनावरण करने से भी रोका, लेकिन विधायक हरीश चौधरी ने तेजी से मूर्ति से कपड़ा हटाकर अनावरण कर दिया। अब सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

हरीश चौधरी बायतु विवाद, बाड़मेर नेहरू प्रतिमा अनावरण विवाद, BJP मंडल अध्यक्ष हरीश चौधरी नोकझोंक, Harish Chaudhary Viral Video, नेहरू मूर्ति अनावरण विवाद

यह भी पढ़ें : हनुमान बेनीवाल को गालियां देते हुए कहा, तेरी तो…., यूआईटी सचिव का हुआ वीडियो वायरल

विधायक जयदीप बिहाणी का दबंग अंदाज, कलेक्टर को कहा, ज्यादा बकवास करने की जरूरत नहीं

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author