विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़

विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक आश्चर्यचकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऐसी चमगादड़ देखने को मिली है। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जिसकी शक्ल लोमड़ी जैसी है और इसके पंख 5 फीट चैड़े हैं। इस विशालकाय एक चमगादड़ को देखकर लोगों में भय व्याप्त हो गया। इधर, वन विभाग का दावा है कि यह चमगादड़ भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। इसके लिए यह भी कहा जा रहा है कि यह इंसानों का शिकार नहीं करती है, हां भूख लगने पर छोटे-मोटे जीवों का जरूर शिकार करती है।

यह भी पढ़ें : राजू कलाकार की छुट्टी कर देगा यह बच्चा! क्यों तहलका मचा रहा है रोहित का वीडियो

विशालकाय चमगादड़ को देखकर लोगों में फैली दहशत

हैरान कर देने वाला यह मामला भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र में सामने आया है, जहां सुरली कल्याणपुरा गांव में लोगों में उस समय दहशत फैल गई, जब लोगों ने एक विशालकाय चमगादड़ को देखा। लोगों ने इस चमगादड़ को पहली बार देखा है, जिसका चेहरा लोमड़ी जैसा दिखाई दे रहा था। इसके अलावा इस चमगादड़ के पंख विशालकाय थे, जो करीब 5 फीट चैड़े हैं। यह चमगादड़ घायल अवस्था में पड़ी थी। संभावना जताई जा रही है कि यह चमगादड़ बिजली की लाइन की चपेट में आने से घायल होकर गिर गई।

यह भी पढ़े : सीएम ने पाली में अचानक क्यों रोक दिया कार्यक्रम, मंच से चले गए एक तरफ, फिर…?

चमगादड़ की शक्ल देखकर डर गए ग्रामीण

इस दौरान विशालकाय चमगादड़ को देखकर एक बार तो ग्रामीण भयभीत हो गए। चमगादड़ का चेहरा काफी डरावना दिखाई दे रहा था। जिसके मुंह खोलने पर निकले दांत दिखाई दे रहे थे। वन विभाग के अनुसार यह चमगादड़ इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है, लेकिन जब इसे भूख लगती है तो यह छोटे-मोटे जीवों का शिकार कर लेती है। बताया जा रहा है चमगादड़ कोटा के चंबल वन क्षेत्र में भी पाए जाती हैं, ग्रामीणों ने बताया कि यह चमगादड़ रात होते ही उड़ कर चली गई है। इधर, विशालकाय चमगादड़ को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े : रोड़वेज बस डिवाइडर तोड़कर नहर में झूल गई, फिर यात्रियों की अटक गई सांसें

राजू कलाकार की छुट्टी कर देगा यह बच्चा! क्यों तहलका मचा रहा है रोहित का वीडियो

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author