मेले में बड़े झूले से ऊंचाई से गिर पड़ी महिला, रोंगटे खड़े देगी घटना
बांरा : राजस्थान के बांरा जिले में एक मेले के दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नाव नुमा बड़े झूले में झूल रही महिला अचानक असंतुलित होकर ऊंचाई से नीचे गिर पड़ी। यह नजारा देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए, लोगों की सांसें थम सी गई। बाद में महिला को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पढ़िए -: 8 मिनट में उखाड़ फरार हुए लाखों रुपए से भरा एटीएम, जानिए कैसे हुई वारदात
बड़े झूले में ऊंचाई से गिर पड़ी महिला
रोंगटे खड़े कर देने वाला यह नजारा बांरा से सामने आया है, जहां डोल मेले के दौरान एक बड़े झूले में एक महिला झूल रही थी। यह झूला नाव के आकार का था, जो ऊपर नीचे झूल रहा था। इस बीच झूले में बैठी महिला अचानक झूले के ऊंचाई पर जाने के बाद ऊपर से गिर पड़ी। अचानक हुए इस नजारे को देखकर हर किसी की सांसे थम सी गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत संभाला और अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
पढ़िए -: लापता दोस्तों के साथ क्या हुआ? पूरी पुलिस कम्पनी लग गई ढूंढने

महिला को चक्कर आने से हुआ हादसा
इधर, लोगों ने बांरा निवासी आयशा को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। आयशा ने बताया कि झूले में बैठे होने के दौरान अचानक उसे चक्कर आए, जिसके कारण वह असंतुलित होकर झूले से नीचे गिर गई। इस घटना में आयशा के हाथ में फैक्चर आया है। साथ ही उसे सिर में भी टांके आए हैं। इधर, हादसे को लेकर मेले में लोगों में सनसनी फैल गई। काफी देर तक मेला प्रभावित रहा।
भगवान शिव के मंदिर मेें पूजा करने पहुंचा भालू! “जय महादेव” के लगे जयकारे

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






