चोरी करते हुए लोगों ने पकड़े युवक, फिर हाथ पैर बांधकर कर दिया बुरा हाल, देखिए Video

चोरी करते हुए लोगों ने पकड़े युवक, फिर हाथ पैर बांधकर कर दिया बुरा हाल, देखिए Video
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में चोरी का प्रयास करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। इस दौरान लोगों ने चोरी करते हुए दोनों युवकों को दबोच दिया। इसके बाद उनके हाथ पैर बांध दिए और उन्हें जमकर लातों घूसे से पिटाई कर डाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चोरों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : फिर से दहल गया भिवाड़ी! तेज धमाकों से गोदाम में लगी भीषण आग, लोग घरों से भाग छूटे

रंगे हाथ चोरी करते हुए दबोच लिया चोरों को

हैरान कर देने वाली यह घटना अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां धोलाभाटा के राधा कृष्ण मंदिर के समीप इन दो चोरों को लोगों ने दबोच लिया। दरअसल, एक दुकान मालिक ललित कुमार अपनी जनरल स्टोर पर काम कर रहा था। इस बीच एक बदमाश उनकी दुकान में घुसने लगा। इस पर ललित की पत्नी ने शोर मचाया। जिससे वह बदमाश भाग गया। इसके बाद इन युवकों को भरोसा फैक्ट्री के समीप मोटर चोरी का प्रयास करतेे हुए लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान लोग ने दोनों चोरों को जमकर पीटा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब साइबर अपराधियों की नही होगी खैर! सरकार का यह जान लीजिए ‘खास प्लान’

चोरों के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की

इस दौरान चोरी का प्रयास कर रहे दोनों बदमाशों को लोगों ने दबोच कर बिठा लिया। इसके बाद दोनों के हाथ पैर बांध दिए और लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की। लोगों ने इस घटना का वीडियो मोबाइल फोन के जरिए बना लिया गया। जिसे बाद में लोगों ने वायरल कर दिया। इधर, सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने दोनों बदमाशों को लोगों के चुंगल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश शराब के नशे में थे। इस मामले को लेकर दुकानदार ललित कुमार ने दोनों चोरों के खिलाफ पुलिस मेें शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं वायरल वीडियो की पडताल भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : खास प्लान से भजनलाल सरकार ने भर लिया अपना ‘खजाना’, जानिए कैसे किया यह कारनामा

शोरूम में आग का भीषण तांडव, परिवार के लोगों ने नीचे कूदकर बचाई जान, जानिए मामला

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!