चलती वीडियो कोच बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर पलट गई बस, जानिए मामला

चलती वीडियो कोच बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर पलट गई बस, जानिए मामला
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में रोंगटे खड़े करने वाला एक हादसा सामने आया। इस दौरान हाइवे पर चलती हुई एक वीडियो कोच बस के चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वीडियो कोच बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। उधर, बस चालक को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में एक बार फिर होगा रेलवे ट्रेक जाम! इस समाज ने आरक्षण के लिए भजनलाल सरकार को कही दो टूक, जानिए क्यों?

चलती वीडियो कोच बस में चालक को आया हार्ट अटैक

हैरान कर देने वाला यह हादसा अजमेर के सेंदरिया गांव के समीप सामने आया, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वीडियो कोच बस जो अहमदाबाद से जयपुर जा रही थी। इस बीच बस को चला रहे चालक को अचानक हार्ट अटैक आया। जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे को देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बस में फंसे घायलों को बाहर निकलने का प्रयास शुरू किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जहां घायलों को तत्काल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस दौरान बस चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्राथमिक दृष्टया से चालक की मौत हार्ट अटैक से बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : नशेबाज पुलिस कांस्टेबल ने उड़ाई कार, तो लोगों के उड़ गए होश, जानिए कार के कैसे उड़ गए परखच्चे

वीडियो कोच बस

यात्रियों को बस की खिड़कियों से निकाला बाहर

वीडियो कोच बस के पलटने के साथ उसमें सवार करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लहू लुहान अवस्था में यात्री चीख पुकार करने लगे। इस पर आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े। लोगों ने पलटी हुई बस के शीशे तोड़कर उसमें फंसे हुई यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं लोगों में हादसे से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ यात्रियों की हालत गंभीर है। जिसके कारण उनका अजमेर के जेएलएन अस्पताल में फिलहाल उपचार अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें : खाटू श्याम के श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, फिल्मी स्टाईल में पलट गई कार और मच गया कोहराम!

होली पर दो समुदायों में हो गई “राड”, पथराव से लोगों के फूट गए सिर, जानिए क्यों हो गया बवाल

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!