राजस्थान पर फिर भीषण हादसा, 11 हजार केवी करंट से बस मेें सवार मजदरों की मौत

राजस्थान पर फिर भीषण हादसा, 11 हजार केवी करंट से बस मेें सवार मजदरों की मौत
Spread the love

जयपुर (Rajasthan Bus Accident) : राजस्थान में दर्दनाक हादसोें का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच राजधानी जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मजदूरों से भरी हुई एक बस पर 11000 केवी हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिसके कारण बस में करंट प्रवाहित हो गया और बस में सवार दो मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा भीषण करंट से बस में सवार करीब एक दर्जन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें पांच घायल मजदूरों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर एसएमएस रेफर किया है।

यह भी पढ़ें : पुलिस से हुए टकराव के बीच विधायक का टूट गया पैर! फिर नेताओं में मच गई खलबली

हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गए मजदूर

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा मनोहर थाना इलाके में हुआ, जहां टोडी गांव में मजदूरों की बस जा रही थी। इस बीच अचानक 11000 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर बस पर गिर गया। जिससे बस में सवार मजदूर करंट से बुरी तरह झुलस गए। इस घटना में नसीम (50) और सहनीम (20) की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में पिता और पुत्र थे। इसके अलावा बस में सवार मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो ईंट के भट्टे पर काम करने आए थे।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा बोले, प्रमोद जैन भाया तेरा ऐसा इलाज करूंगा कि तीन पीढ़ियां भी चुनाव से डरेगी, जानिए क्यो कहा?

हादसे में करीब एक दर्जन मजदूर हुए घायल, अन्य मजदूरों में मची खलबली

इस भीषण हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हुई। वहीं करीब एक दर्जन मजदूर झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इनमें पांच मजदूरों जिनकी हालत काफी गंभीर है, उन्हें जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। इधर हादसे को लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा विभाग को घायल मजदूरों का बेहतर इलाज करने में को भी कहा है। इधर, सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त किया है।

जयपुर हादसा, राजस्थान हादसा, जयपुर ग्रामीण क्षेत्र, हाईटेंशन लाइन हादसा, जयपुर बस करंट हादसा, टोडी गांव हादसा, मनोहर थाना हादसा, मजदूरों की मौत, SMS हॉस्पिटल जयपुर, Rajasthan Accident News, Jaipur Breaking News, जयपुर करंट हादसा, Rajasthan News Today, Jaipur Rural Accident, Labour Accident Jaipur

यह भी पढ़े -: बीजेपी नेता खेत में बना रहा था शारीरिक संबंध, वायरल हो गया वीडियो, जानिए

अवैध बजरी माफियाओं ने रौंद दी जिंदगी, फिर बारिश के बीच ग्रामीणों ने किया यूं बवाल

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author