राजस्थान में फिर से एक और हुआ थप्पड़ कांड, अब एएसआई ने मैनेजर को जड़ा थप्पड़

राजस्थान में फिर से एक और हुआ थप्पड़ कांड, अब एएसआई ने मैनेजर को जड़ा थप्पड़
Spread the love

अलवर : राजस्थान में इन दिनों लोक सेवकों के थप्पड़ कांड काफी चर्चित हो रहे हैं। भीलवाड़ा में प्रतापगढ़ के एसडीएम छोटूलाल शर्मा के थप्पड़ कांड के बाद अब अलवर में एक और मामला सामने आया है। इसमें एक एएसआई ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को थप्पड़ जड दिया। यहीं नहीं एएसआई ने उसके पिता के साथ भी गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली इस घटना में एएसआई सिविल यूनिफॉर्म में था। उसने ठेला हटाने को लेकर पीड़ितों के साथ मारपीट की।

छोटी सी वजह के कारण बड़े भाई का सिर कुल्हाड़ी से फाड़ दिया, रोंगटे खड़े कर देगी घटना

ठेला हटाने को लेकर एएसआई ने जड़ दिया थप्पड़

हैरान कर देने वाला यह मामला अलवर के एनईबी पुलिस थाने के समीप का है, जहां कृष्णा सैनी नाम का व्यक्ति फास्ट फूड का ठेला लगाता है। घटना के दिन बुधवार रात एएसआई देवी सहाय उनके पास आया और उन्हें ठेला हटाने के लिए कहने लगा। यह एएसआई सिविल ड्रेस में था, जो बिना बताए गाली गलौज करने लगा। इस पर कृष्णा का बेटा आकाश, जो एक इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर है। वह इस घटना का वीडियो बनाने लगा। इस पर एएसआई भड़क गया और उसने आकाश के थप्पड़ जड़ते हुए लात मारी। इसके कारण आकाश का मुंह लहू लुहान हो गया।

चलते-चलते सांड को आ गई मौत! हार्ट अटैक या फिर कुछ और…, देखिएं वीडियो

एएसआई पीड़ित आकाश को पकड़ कर ले गया थाने

इस दौरान एएसआई पीड़ित आकाश को गाली गलौज करते हुए पुलिस थाने ले गया, जहां उसे बंद कर दिया। इसके बाद पैसा वसूलने के लिए उन्हें धमकाने लगा। पीड़ित का दावा है कि एएसआई शराब के नशे में चूर था। वायरल वीडियो में एएसआई पीड़ितों के साथ मारपीट और अभद्रता करता हुआ नजर आ रहा है। घटना केे बाद गुरुवार को आकाश के पिता ने अपने बेटे की जमानत करवाई। इस संबंध में अभी तक पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। वही सोशल मीडिया पर लोग एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं।

अलवर थप्पड़ कांड, राजस्थान एएसआई विवाद, इंश्योरेंस कंपनी मैनेजर पिटाई, अलवर पुलिस मारपीट वीडियो, एएसआई देवी सहाय वायरल वीडियो, अलवर पुलिस विवाद, राजस्थान में लोक सेवकों के थप्पड़ कांड, एनईबी थाना अलवर घटना, अलवर फास्ट फूड ठेला विवाद, अलवर एएसआई कार्रवाई मांग

थप्पड़ बाज एसडीएम ने फिर बोला बड़ा झूठ! मीडिया के सामने आए

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author