पुलिस थाने में ‘अय्याशी का खेल’, वीडियो वायरल हुआ तो, अब चली गई वर्दी, जानिए मामला
भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में पुलिस का शर्मनाक चेहरा देखने को मिला, जहां दो पुलिस कर्मियों का एक युवती के साथ कथित वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में को लेकर लोगों का आरोप है कि दो पुलिस कर्मी को एक युवती को पुलिस थाने लाकर अनैतिक गतिविधियां करते हुए पकड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, तो भरतपुर के एसपी दिगन्त आनंद ने बड़ा एक्शन दिखाया। उन्होंने भुसावर पुलिस थाने में तैनात दो रिक्रूट ट्रेनी सिपाही परमवीर और सोनू कुलदीप को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इधर, वीडियो को लेकर इलाके में काफी चर्चा चल रही है।
यह भी पढ़ें : एग्जाम देने आएं छात्र का स्कूल से अपहरण, फिर की ऐसी दरिंदगी आपका दिल कांप जाएगा, देखिए लाइव Video
पुलिस कर्मियों को लोगों ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि भुसावर थाने के 2 कांस्टेबलों परमवीर एवं सोनू ने एक युवती को रात के समय थाने में रखा और उसके साथ कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त रहे। घटना के दौरान एक व्यक्ति ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाने का प्रयास किया। लोगों का आरोप है कि थानाधिकारी ने उसके साथ अभद्रता करने सहित उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। भुसावर थाने के दो कांस्टेबलों पर आरोप है कि वह कथित तौर पर एक युवती को थाने के अंदर ले गए और वहां “अय्याशी” का खेल चल रहा था। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया, जिसके बाद युवती को वहां से निकाला गया।
यह भी पढ़ें : तो क्या उनकी आरती उतारे…, कम्बल विवाद पर सुखबीर सिंह जौनपुरिया के पक्ष में यह क्या बोल गए बीजेपी विधायक? जानिए
भरतपुर एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को किया बर्खास्त
इस दौरान भुसावर पुलिस थाने में युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इधर, भुसावर पुलिस थानाधिकारी रामदयाल मीना ने पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट एसपी दिगंत आनंद को भेजी। हालांकि युवती के परिजनों ने मामला दर्ज नहीं कराया है, लेकिन दोनों ट्रेनी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिगन्त आनंद ने तत्काल प्रभाव से दोनों सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइक को रौंद दिया, रोंगटे खड़े कर देगी तस्वीरे, जानिए फिर
पूर्व सांसद सुखबीर सिंह ने मुस्लिम महिला से क्यों लिया था कम्बल, इसकी सही वजह आई सामने! जानिए क्यों?

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






