युवक को पेट्रोल डाल कर लगा दी आग, बाइक पूरी तरह खाक, इलाके में मच गई सनसनी

युवक को पेट्रोल डाल कर लगा दी आग, बाइक पूरी तरह खाक, इलाके में मच गई सनसनी
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई। दरअसल, एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इस बीच युवती के भाई प्रेमी युवक को जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल डाल दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। वही उसकी बाइक जलकर खाक हो गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के अध्याय में फिर बड़ी उपलब्धि! CM भजनलाल ने कहा, अब नहीं होगा बिजली संकट, जानिए कैसे

युवक को जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल डाल दिया

यह वारदात भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवक दिलीप बंजारा मंडोल गांव में रहने वाली एक युवती से प्रेम करता करता है। इस दौरान दिलीप उससे मिलने के लिए प्रेमिका की गांव पहुंचा। इस मामले की सूचना युवती के भाई को लग गई। इस घटना से नाराज युवक का भाई मौके पर पहुंच गया और प्रेमी युवक से झगड़ते हुए मारपीट करने लगा। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसने प्रेमी युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही युवक सीखने चिल्लाने लग गया।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल की कर डाली तारीफ! सुनकर सब चौक गए, जानिए क्यों

प्रेमी युवक हुआ गंभीर घायल

इस घटना में प्रेमी युवक दिलीप गंभीर रूप से झुलस गया। उसके हाथ पैर और पीठ आग की चपेट में आने से जल गए। वही उसकी बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को बिजोलिया के अस्पताल में भर्ती किराया, जहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे अब भीलवाड़ा रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार यह विवाद प्रेम प्रसंग के कारण हुआ है। घटना को लेकर युवक के परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत की है, जहां पुलिस ने अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : ‘लुटेरे कबूतर’ का कारनामा! झपटकर सोने की चेन पहनी गले में, फिर उड़ गया, व्यापारी की अटकी सांसे

कांग्रेस नेता पर दिन दहाड़े किया फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैला दी सनसनी, जानिए

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author