बुजुर्ग दंपति को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घुसों से पीटा, देखिए आरोपी का दुस्साहस

बुजुर्ग दंपति को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घुसों से पीटा, देखिए आरोपी का दुस्साहस
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया। जिसमें खेत के विवाद को लेकर एक शख्स नेे बुजुर्ग दंपति के साथ निर्ममता से मारपीट की, उन्हें जमीन पर पटक कर लात घुसो से जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान बुजुर्ग खुद को छोड़ने की मिन्नते करते रहे, लेकिन आरोपी युवक को उन पर तरस नहीं आया और वह दौड़ा-दौड़ा कर बुजुर्ग दंपति को पीटता रहा।

बुजुर्ग दंपति

बुजुर्ग दंपति को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूसों से पीटा

जानकारी के अनुसार यह घटना दिहौली थाना क्षेत्र में मढ़ा बुजुर्ग गांव में बुजुर्ग मन्नालाल और उसकी पत्नी आशा के साथ हुई, जो अपने खेत में जुताई करने गए। इस बीच गांव का एक युवक रामावतार पुत्र श्याम लाल जाति ब्राह्मण वहां आ गया और उसने बुजुर्ग दंपति से झगड़ा शुरु कर दिया। आरोपी ने बुजुर्ग दंपति को गाली गलौज करते हुए जमीन पर पटक दिया और डंडों, लात घुसों से जमकर पीटने लगा। इस दौरान बुजुर्ग आरोपी से छोड़े जाने की मिन्नते करते रहे, लेकिन आरोपी युवक को उन पर तरस नहीं आया। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग बचाने के लिए आए।

बुजुर्ग दंपति

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

बुजुर्ग दंपति की निर्ममता से की गई मारपीट का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद धौलपुर पुलिस हरकत में आई, जहां पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दिहौली थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

घटना का वीडियो X पर देखिए👇

https://twitter.com/Bagdi_manish67/status/1961994192101704088?t=dyyN2MB-GsDI_G1wyNe6-g&s=19

भैंस लौटाने की एवज में मिटाई जिस्म की भूख, SHO की घिनौनी करतूत

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author