कांग्रेस विधायक ने किया था अश्लील इशारा, विधानसभा में हुआ हंगामा, जानिए अब क्या होगी बड़ी कार्रवाई
जयपुर : राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस के विधायक रोहित बोहरा की शर्मनाक हरकत के बाद बवाल खड़ा हो गया है। इस दौरान विधानसभा में शुक्रवार को काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सोशल मीडिया पर विधायक रोहित बोहरा के आपत्तिजनक इशारे के वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में पारा चढ़ा हुआ है। विधानसभा में कानून मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत करने वाले विधायक को विधानसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी के विधायकों के बीच जमकर बहस हुई।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डुप्लीकेट देखा हैं! देखकर चकरा जाओगे कि कौन है यह शख्स, देखिए Video
ऐसे विधायक को सदन में रहने का अधिकार नहीं
विधानसभा में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के आपत्तिजनक इशारे करने का मुद्दा उठा। इस मुद्दे की शुरुआत सरकार के कानून मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने की। उन्होंने सदन में खड़े होकर विधायक रोहित बोहरा की आलोचना की। साथ ही मांग की, ऐसी हरकत करने वाले विधायक को सदन में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे मैं हूं, या कोई और हो, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर कांग्रेस के विधायक रफीक खान बचाव में उतरे। वहीं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी इस बहस में उतर गए। जिसे बाद में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शांत किया।
यह भी पढ़ें : अनोखा कारनामा : घर की छत पर कैसे पहुंचा ट्रक! सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा, हैरान कर देगी यह खबर
पहले वीडियो देखूंगा, फिर तय करूंगा क्या करना है
इस दौरान सदन में हंगामा होते देखकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मामला शांत कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो मुद्दा विधानसभा में उठाया गया है, वह काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमें 8 करोड़ जनता यूट्यूब के जरिए देखती है। हम 2 लाख से अधिक मतदाताओं से चुनकर विधानसभा में आते हैं, इसलिए हमें जनप्रीनिधि और विधानसभा की मर्यादा को ध्यान में रखना चाहिए। हमें ऐसा कोई आचरण नहीं करना चाहिए, जिससे मर्यादा भंग हो। देवनानी ने कहा कि मैं उस वीडियो को देखूंगा, यदि वह मर्यादा के विपरीत पाया गया, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में किया चेलेंज, देख लूंगा… आ जाना आगे और पीछे भी, फिर विधानसभाध्यक्ष ने किया बीच-बचाव
विधायक रोहित बोहरा को लेकर यह है पूरा मामला
बता दें कि विधानसभा में गुरुवार को शून्य काल में कांग्रेसी विधायक हरिमोहन शर्मा बोल रहे थे। इस बीच उनके पीछे बेटे विधायक रोहित बोहरा ने सामने किसी विधायक का अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद आपत्तिजनक इशारा किया। यह घटना वहां कैमरे में कैद हो गई। हांलाकि उस समय विधानसभा में किसी का इस ओर ध्यान नहीं गया। इसके बाद विधायक रोहित बोहरा के इशारे करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने विधायक रोहित बोहरा की जमकर आलोचना की।
यह भी पढ़ें : शराब समझकर पी लिया बर्तन साफ करने का केमिकल, भीलवाड़ा में चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, जानिए

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
