कांग्रेस के यह ‘डर्टी नेता’, शांति धारीवाल जिन्होंने चलती विधानसभा में गाली दे डाली, देखिए Video

कांग्रेस के यह ‘डर्टी नेता’, शांति धारीवाल जिन्होंने चलती विधानसभा में गाली दे डाली, देखिए Video
Spread the love

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के चलते बुधवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने सदन में बोलते हुए गाली दे डाली। इसका वीडियो विधानसभा की कार्रवाई के दौरान सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर यूजर्स शांति धारीवाल को जमकर ट्रोल करते हुए गाली बाज नेता कह रहे हैं। बता दें कि शांति धारीवाल पहले भी विधानसभा में कार्रवाई के दौरान गाली दे चुके। तब भी विधानसभा में काफी बवाल हुआ था।

यह भी पढ़ें : मासूम बच्ची ने खाई टॉफी, फिर जबरदस्त विस्फोट के साथ मुंह के उड़ गए चीथड़े, रोंगटे खड़े कर देगी खबर

मुख्य सचेतक के जवाब के बाद शांति धारीवाल ने दी गाली

दरअसल, विधानसभा में बजट सत्र के चलते सियासत का पारा लगातार चढ़ा हुआ है। इस दौरान बुधवार को राज्यपाल के अभि भाषण के सरकारी मुख्य सचिव तक जोगेश्वर गर्ग राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस देश में एक युवक को छोड़कर सबको रोजगार मिल गया है। गर्ग ने जैसे ही जवाब दिया, तो पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आपकी बात आधी समझ में आती है और.. ($$$$$)। उन्होंने गाली दे डाली। उसका वीडियो विधानसभा कार्रवाई की लाइव स्ट्रीमिंग में सामने आया, जिसे अब लोग तेजी से वायरल कर रहे हैं। वही इस घटनाक्रम से विधानसभा में काफी देर तक हंगामा रहा।

यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने पकड़ा, जानिए करोड़ों रुपए के किस घोटाले में हुई कार्रवाई

विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा

इधर, शांति धारीवाल के विधानसभा की कार्रवाई के दौरान गाली देने के बाद माहौल गर्मा गया। मुख्य सचिव जोगेश्वर गर्ग ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शांति धारीवाल ने फिर अपनी आदत से लाचार होकर गाली दी है। उन्होंने विधानसभा की कार्रवाई में इसे हटाने की मांग की। बता दें कि शांति धारीवाल पहले भी विधानसभा में कार्रवाई के दौरान गाली दे चुके हैं। उस समय भी उनका काफी विरोध हुआ था। बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल मीणा बोले, मंत्री पद भी जाएं तो कोई परवाह नहीं, क्या फिर से मंत्री पद छोड़ेंगे बाबा?

पिछले साल भी जोगेश्वर गर्ग से बहस में दी थी गाली

कांग्रेस के विधायक शांति धारीवाल पहले भी विधानसभा में कार्रवाई के दौरान गाली दे चुके हैं। पिछले साल भी बहस के दौरान शांति धारीवाल और जोगेश्वर गर्ग के बीच तीखी बहस हुई थी। इस दौरान गर्ग ने जब उन्हें नियम याद दिलाया, तो यह शांति धारीवाल को नागवार गुजरा। उन्होंने अमर्यादित शब्द यानी गाली का इस्तेमाल किया। इसको लेकर तब भी विधानसभा में काफी बवाल हुआ। बाद में शांति धारीवाल को इस घटना पर माफी मांगनी पड़ी।

रात में घर के बाहर डांस पार्टी, फिर अचानक बदल गई फाइट पार्टी में, देखिए CCTV

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author