सांसद उम्मेदाराम का ऐलान! अब सड़क पर होगा आरपार, जानिए क्यों सांसद के ऐलान से मच गई खलबली

सांसद उम्मेदाराम का ऐलान! अब सड़क पर होगा आरपार, जानिए क्यों सांसद के ऐलान से मच गई खलबली
Spread the love

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अंतिम छोर के जीरो आरडी में सिंचाई पानी की किल्लत के कारण किसानों का बवाल जारी है। किसान इसको लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। किसानों की मांग पूरी नहीं होने के चलते अब उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब इस आंदोलन के पक्ष में बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल भी उतर आए हैं उन्होंने सोमवार को अधिकारियों को बड़े आंदोलन और महापड़ाव की चेतावनी दे दी है। इधर, सांसद की इस चेतावनी के बाद सियासत में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा भी चौक गए अपने ही डुप्लीकेट शख्स को देखकर, फिर हुआ मजेदार किस्सा, देखिए VIDEO

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल

सांसद ने दी अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कहा कि पिछले एक माह से किसान अपने हिस्से के पर्याप्त एवं नियमित सिंचाई पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप रहे हैं और शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं, किन्तु सरकार एवं संबंधित विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। धरनास्थल पर ही सांसद ने सिंचाई विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आगामी दो दिनों में किसानों को उनके हिस्से का पर्याप्त एवं नियमित पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, समाधान नहीं होने की स्थिति में किसानों द्वारा प्रस्तावित बड़े आंदोलन एवं महापड़ाव की चेतावनी से भी अधिकारियों को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें : भिवाड़ी फैक्ट्री हादसा : विस्फोट के बाद मानों भूकम्प आ गया हो, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV वीडियो, जानिए अपडेेट

सांसद ने कहा किसानों की समस्याओं पर रहूंगा साथ

इसके अतिरिक्त सांसद बेनीवाल ने संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार से दूरभाष पर चर्चा कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए किसान प्रतिनिधिमंडल एवं विभागीय अधिकारियों के बीच 18 फरवरी 2026 को जयपुर में बैठक प्रस्तावित की। सांसद ने कहा कि सिंचाई पानी की कमी के कारण किसानों की फसल खराबा नहीं होने दी जाएगी तथा वे स्वयं इस वार्ता में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान धरनास्थल पर जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, किसान नेता साहबान खान, अचलाराम पाबडा, मकले खान, जिला परिषद सदस्य प्रेम डूंगर सिंह, बाबुलाल गोदारा सहित अनेक किसान प्रतिनिधि एवं किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : तालाब में डूबी कार में से निकले 2 युवकों के शव, सवा महिने बाद लगा पता, जानिए क्या हुआ उस दिन

गोविंद सिंह डोटासरा भी चौक गए अपने ही डुप्लीकेट शख्स को देखकर, फिर हुआ मजेदार किस्सा, देखिए VIDEO

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!