जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात! चोर ने पुलिस का उड़ाया जमकर मजाक, जानिए कैसे?

जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात! चोर ने पुलिस का उड़ाया जमकर मजाक, जानिए कैसे?
Spread the love

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर में एक चोर की हैरान कर देने वाली अजीबोगरीब वारदात सामने आई। जिसको सुनकर हर कोई चौक गया। दरअसल, एक चोर ने एक सहायक अभियंता के सरकारी आवास पर चोरी को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस का मजाक उड़ाते हुए चोर ने एक संदेश लिख दिया। इसमें उसने दीवार पर लिपस्टिक से तंज लिखा कि ‘थाने में शिकायत करोगे, तो समय बर्बाद होगा।’ चोर का यह लिखा संदेश अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही पुलिस के लिए यह मजाक अब चुनौती बन गया है। इधर, यह वारदात अब जैसलमेर में चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें : कोटा में कोई बड़ी साजिश! पुलिस ने जम्मू कश्मीर के 5 युवकों को लिया हिरासत, जानिए क्या है उनके मंसूबे

चोर

‘पुलिस में रिपोर्ट कर समय बर्बाद करोगे’

हैरान कर देने वाली यह वारदात जैसलमेर के आईजीएनपी कॉलोनी से सामने आई है, जहां एक सहायक अभियंता सोहन जांगिड़ के सरकारी आवास पर शनिवार रात इस अनोखे चोर ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसने वहां से लैपटॉप, टीवी, परफ्यूम, कपड़े समेत कई सामान चुरा लिए। इसके बाद उसने लिपस्टिक से एक दीवार पर पुलिस का मजाक उड़ाते हुए चुनौती भरा संदेश लिखा। जिसमें लिखा कि ‘घर में दारू रख रहे हो, तो साथ में आलू चिप्स भी रखा करो। इसके अलावा सहायक अभियंता को सलाह देते हुए लिखा कि ‘थाने में शिकायत करोगे, तो वक्त बर्बाद होगा रिपोर्ट मत करना, तुम मुझे भूल जाना और मैं तुम्हें भूल जाऊंगा।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने दे दी 370 करोड़ रुपए की सौगाते, जानिए टोंक जिले को क्या-क्या मिला

मजबूरी में चोरी की बिहारी बाबू ने

इस हैरान कर देने वाले संदेश में चोर ने खुद को बिहारी बाबू भी बताया। उसने बताया कि वह चोर नहीं है, लेकिन मजबूरी के चलते पहली बार चोरी की है। संदेश के बाद चोर ने धन्यवाद भी लिखा। चोर का लिखा हुआ यह संदेश अब जैसलमेर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संदेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसको लेकर यूजर्स चटकारे लेते हुए प्रतिक्रियाए दे रहे हैं। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। साथ ही वहां से साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोर की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : कुंभा महल से रातों के सन्नाटे में आ रही रहस्यमयी आवाजेे! जानिए चित्तौड़गढ़ किले के रोंगटे खड़े करने वाले इस रहस्य को

यह काम करवा दो, एक करोड़ रुपए दूंगा, आखिर गोविंद डोटासरा को BJP विधायक को क्यों देने पड़ रहे है पैसे?

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author