महिला पुलिस अधिकारी के साथ ही कर दी अश्लील हरकत! फिर सरेआम बदमाश की यूं लगा दी क्लास, जानिए

महिला पुलिस अधिकारी के साथ ही कर दी अश्लील हरकत! फिर सरेआम बदमाश की यूं लगा दी क्लास, जानिए
Spread the love

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक मनचले व्यक्ति की हैरान कर देने वाली शर्मनाक करतूत सामने आई। इस मनचले ने किसी युवती या महिला को नहीं, बल्कि एक महिला पुलिस अधिकारी (एडीसीपी) के सामने अश्लील इशारे करने की ही हिमाकत कर डाली। यह महिला पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत है। जिनके साथ एक मनचले व्यक्ति ने सिटी बस में बैठे हुए अश्लील इशारे करने की गुस्ताखी की। इस दौरान महिला अधिकारी ने उसे पकड़कर जमकर क्लास लगा दी। बाद में पुलिस ने आरोपी मनचले व्यक्ति को दबोच लिया और थाने ले गई।

यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में दो कारे खाई में पलटी, फिर लोगों में मच गई चीख पुकार, जानिए कैसे

बस में बैठे युवक ने एडीसीपी के सामने की अश्लील हरकत

हैरान करने वाला यह मामला जोधपुर शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र का है, जहां महिला एडीसीपी अपने मित्र और बेटे के साथ जा रही थी। इस बीच रेड लाइट के समीप यह शर्मनाक घटना सामने आई। रेड लाइट पर एक सिटी बस में बैठे मनचले आरोपी ने उन्हें देखकर अश्लील इशारे किए। यह देखते ही महिला एडीसीपी का पारा तुरंत गर्म हो गया। उन्होंने तुरंत सिटी बस को रुकवा दिया और आरोपी को नीचे उतार कर जमकर क्लास लगाई। इधर, उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनचले को पकड़कर थाने ले गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के उद्यमी की दिल्ली में निर्मम हत्या, हत्यारों ने कर दिया छलनी-छलनी, हैरान कर देगी खबर

पुलिस से बचने के लिए खुद को बता दिया भिखारी

इस दौरान महिला एडीसीपी के साथ यह हरकत होने के बाद उन्होंने तत्काल सिटी बस चालक को रोकने को कहा। इसके बाद महिला एडीसीपी ने गाड़ी में चढ़कर आरोपी व्यक्ति को नीचे उतरा और उसकी जमकर क्लास ली। इस दौरान बस में मौजूद लोगों ने भी आरोपी मनचले का विरोध किया। इधर, कंट्रोल रूम से पहुंची पुलिस आरोपी को पड़कर थाने ले गई, जहां आरोपी ने बचने के लिए एक बार तो खुद को फकीर और भिखारी बताया, लेकिन पुलिस के आगे उसकी एक नहीं चली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भंग करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : बोर्ड की परीक्षा देने निकला छात्र अचानक हुआ गायब! फिर रहस्यमय तरीके से मिला, जानिए क्या हुआ

पुलिस की सलाह, ऐसी हरकत करने वालों से डटकर करें मुकाबला

इस घटना की बात पुलिस ने आमजन और महिलाओं से अपील की है कि ऐसी घटिया हरकत करने वाले लोगों से डरने की जरूरत नहीं है, उनका डटकर मुकाबला करे। तत्काल पुलिस को इस मामले की सूचना दें, ताकि पुलिस उन पर कार्रवाई कर सके। पुलिस ने आश्वासन दिया कि ऐसे मनचले लोगों पर पुलिस कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर है।

“विधानसभा में बहस से पहले क्यो बदला गेम”, भगोड़ी सरकार कहकर टीकाराम जूली ने यह बताई बड़ी वजह

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author