कोटा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच ताबडतोड़ फायरिंग, दहशत में लोग घरों में घुस गए

कोटा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच ताबडतोड़ फायरिंग, दहशत में लोग घरों में घुस गए
Spread the love

कोटा : राजस्थान के कोटा में शुक्रवार रात पुलिस और एक हिस्ट्री शीटर के बीच जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह फायरिंग हिस्ट्री शीटर आदिल मिर्जा को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई, जिसे कैथूनीपोल थाना पुलिस पकड़ने गई थी। इधर, सांगोद थाना इलाके में हुई इस घटना के बाद लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर भारी पुलिस जाब्ता पहुंच गया। पुलिस हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा और उसके फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने SP पर निकाला गुस्सा, कलेक्टर भी देखते रहे गुस्से को, देखिए Video

हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

हैरान कर देने वाली यह घटना कोटा ग्रामीण के सांगोद क्षेत्र में सामने आई, जहां एक हिस्ट्रीशीटर आदिल के एक फार्म हाउस पर छिपे होने की सूचना मिली। इस पर कैथूनीपोल थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर को दबोचने के लिए पहुंची, जहां पुलिस की भनक लगते ही हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा और उसके अन्य साथी अलर्ट हो गए। उन्होंने अचानक पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस और हिस्ट्री शीटर के बीच 5 मिनट तक आमने-सामने की कई राउंड फायरिंग हुई, लेकिन इस घटना में किसी के घायल होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। फायरिंग की घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए है।

यह भी पढ़ें : पुलिसकर्मी को स्कार्पियों कार ने कुचलने का किया प्रयास, घटना से मच गई सनसनी, देखिए Video

फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल

पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग में इलाके में सनसनी फैल गई। लोग घरों में कैद हो गए। इधर, पुलिस पर फायरिंग की सूचना मिलती ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस की फायरिंग में हिस्ट्री शीटर या कोई साथी के घायल होने की सूचना है, लेकिन अभी तक इसके प्रमाण सामने नहीं आए हैं। इधर, घटना पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी जानकारी ली। उसके अलावा हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस का सर्चिंग आॅपरेशन शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें : केकड़ी में दिनदहाड़े फायरिंग, व्यापारी को मारी गोली, दहशत में हो गई दुकानें बंद

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author