झोपड़ी में भीषण आग से जिंदा जल गए मां-बेटे, भागने का भी नहीं मिला मौका, जानिए खबर

झोपड़ी में भीषण आग से जिंदा जल गए मां-बेटे, भागने का भी नहीं मिला मौका, जानिए खबर
Spread the love

सिरोही (मगन प्रजापत) : राजस्थान के सिरोही जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक झोपड़ी में एक महिला और उसके करीब 4 माह के मासूम बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर पीड़ित महिला के पिता ने महिला को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस सभी पहलूओं का बारीकी से निरीक्षण कर रही है।

यह भी पढ़ें : तहसीलदार की क्या औकात होती? कांग्रेसी विधायक ने आखिर अधिकारी को क्यों बताई औकात, जानिए

झोपड़ी में जिंदा जलने से मां बेटे की मौत

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सिरोही के आबू रोड क्षेत्र से सामने आई है, जहां रीको थाना क्षेत्र के मावल सरहद पर नदी के किनारे एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि उसमें रहने वाली महिला और उसके चार साल के मासूम बेटे को बचने का मौका भी नहीं मिला। दोनों की इस भीषण आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके उन्हें परिजनों को सौप दिया गया।

यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन डेे से पहले युवक का उतार दिया भूत, युवती ने सड़क पर युवक को मारे दे दनादन थप्पड़े, देखिए Video

महिला और बच्चे को जिंदा जलाने का आरोप

इधर, घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का क्रंदन ने लोगों को विचलित कर दिया। इस मामले को लेकर मृतक महिला गोविंदा के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट। इस रिपोर्ट में अपनी बेटी को जलाकर मारने की आशंका जताई है। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है कि यह घटना कोई हादसा है, या जानबूझकर की गई वारदात। इस मामले को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने संभावना जताई है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मामूली वजह से स्कूली छात्रों पर चाकूबाजी का ‘कहर’, शराबी युवकों ने कर दिए कई वार, जानिए पूरी खबर

टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री की जमकर लगा दी ऐसी ‘क्लास’! क्या फिर नही लग पाया जवाब? जानिए

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!