अजब-गजब : राजस्थान मेें इस महिला ने 7 बार दी मौत को मात, जानिए कैसे?

अजब-गजब : राजस्थान मेें इस महिला ने 7 बार दी मौत को मात, जानिए कैसे?
Spread the love

पाली : राजस्थान में एक महिला ने 6 महीने के भीतर सात बार मौत को मात दी है। यह सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे, लेकिन यह हैरान कर देने वाला यह मामला पाली जिले से है, जहां एक महिला को 6 महीने में सात बार जहरीले सांप काट चुके है, लेकिन हर बार उसने उपचार के दौरान मौत को मात दी है। बार-बार सांप के काटने को लेकर यह रहस्य अब लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, डॉक्टर भी इस घटना को लेकर हैरान हैं।

सात बार जहरीला सांप काट चुके है महिला को

हैरान कर देने वाला यह मामला पाली जिले के शेखों की ढाणी से सामने आया है, जहां एक मुस्लिम महिला अफसाना बानो के इस रहस्य को लेकर हर कोई हैरान है। अफसाना को अब तक सात बार जहरीले सांप न काटा है। पहली बार अफसाना जब घर में झाड़ू लगा रही थी, तब उसे पैर की उंगली पर सांप ने काट लिया। इसके बाद उसका पति अफसाना को तत्काल अस्पताल लेकर गया, जहां उपचार के बाद उसकी जान बच गई, लेकिन यह क्रम यही नहीं थमा, अब तक 6 महीने में सात बार उसे जहरीले सांप काट चुके हैं।

अफसाना ने पांचवीं बार आईसीयू में मौत को दी मात

बार-बार सांप काटने की घटना से अफसाना का पति और उसके परिवार के लोग काफी दहशत में हैं। अफसाना के पति मुस्ताक ने बताया कि जब उसकी पत्नी को पांचवीं बार सांप ने काटा, तो उसकी हालत ज्यादा ही खराब हो गई। इसके बाद उसे जोधपुर के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां वेंटिलेटर पर रहने के बाद वह वह कुशल बच गई, लेकिन इस घटना के बाद भी दो बार फिर उसे सांप काट चुके हैं। इस घटना से परिवार के लोग बुरी तरह भयभीत है कि आखिर क्या कारण है कि अफसाना को बार-बार सांप काटते देते हैं? आखिर यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा?

लेक्चर पति करता है छात्राओं का यौन शोषण, पत्नी ने ही कर डाली शिकायत

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,