पुष्कर का यह जीनियस दीपक, जो कभी स्कूल नहीं गया, फिर भी बोलता है एक दर्जन विदेशी भाषाएं,

पुष्कर का यह जीनियस दीपक, जो कभी स्कूल नहीं गया, फिर भी बोलता है एक दर्जन विदेशी भाषाएं,
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के पुष्कर में चल रहा पुष्कर मेला इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच पुष्कर मेले में कई प्रतिभाएं सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इनमें पुष्कर का एक 15 साल का लड़का दीपक, जो अपने टैलेंट के कारण गजब वायरल हो रहा है। यह लड़का जो कभी जीवन में स्कूल नहीं गया, उसनेे कभी किताबें नहीं थामी, लेकिन उसका टैलेंट देखिएं कि वह अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन जैसी करीब एक दर्जन विदेशी भाषाओं को बेधड़क बोलता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हुए बिना नहीं रहता है।

जीवन में कभी किताबें नहीं थामी, लेकिन जानता है कई विदेशी भाषाएं

अजमेर जिले के पुष्कर में इन दोनों पुष्कर फेयर का आयोजन हो रहा है। जिसमें देश-विदेश के लोग इस मेले में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच 15 वर्षीय दीपक, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। यह लड़का देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसका हुनर ऐसा है, जो सबको हैरान कर रहा है। दीपक अपने जीवन में कभी भी स्कूल नहीं गया। न हीं उसने किताबें थामी, लेकिन टैलेंट ऐसा कि बिना शिक्षा के वह अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच जैसी एक दर्जन भाषाएं बोल लेता है। उसके अलग-अलग भाषाओं में बोलने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विदेशी भाषा सुनकर लोग हो जाते हैं चकित

दीपक इन दिनों पुष्कर मेले में ‘लिटिल जीनियस ऑफ पुष्कर‘ के नाम से काफी फेमस हो रहा है। इस दौरान जब दीपक विदेशी सैलानियों से उनके देश की भाषा में बात करता है, तो उसके बोलने के अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। दीपक की विदेशी सैलानियों से बातचीत में गजब का धारा प्रवाह देखने को मिलता है, जो विदेशी सैलानियों को भी काफी पसंद आ रहा है। लोगों को यकीन नहीं होता है कि आखिर वह बिना किसी पढ़ाई के यह सब कैसे कर लेता है?

विदेशियों से बात करते-करते सीख ली कई भाषाएं

इधर, दीपक ने बताया कि वह कभी भी स्कूल नहीं गया है, लेकिन उसने बचपन से पुष्कर में आने वाले विदेशी लोगों से बहुत कुछ सीखा है। उसने बताया कि वह विदेशी पर्यटकों से बातचीत करता रहता था। इसके चलते धीरे-धीरे उसे दूसरी भाषाएं भी आने लगी। उसने बताया कि वह अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इटालियन जैसी कई भाषाएं बोल लेेता है। दीपक ने अपना दीपक पुष्कर के नाम से एक सोशल मीडिया अकाउंट भी बना रखा है। वह पुष्कर में छोटी-मोटी वस्तुएं बैच कर अपना गुजारा चलाता है। इसके अलावा कई विदेशी सैलानी उससे खुश होकर उसकी मदद कर जाते हैं।

पुष्कर मेला 2025, पुष्कर का दीपक, लिटिल जीनियस ऑफ पुष्कर, Pushkar Mela Talent, Pushkar Boy Viral Video, दीपक पुष्कर, multilingual boy Pushkar, बिना स्कूल गए लड़का, राजस्थान की प्रेरक कहानी, Ajmer News, Pushkar Fair Rajasthan

अशोक चांदना बोले, नरेश मीणा को तो विधानसभा नहीं, अस्पताल भेजो, जानिए ऐसा क्यों कहा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author