सेल्फी का शौकिन यह शरारती बंदर, विदेशी कपल के साथ दिए कई पोज

सेल्फी का शौकिन यह शरारती बंदर, विदेशी कपल के साथ दिए कई पोज
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर के गलता जी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शरारती बंदर, जो सेल्फी खिंचवाने का शौकीन दिखाई दिया। इस दौरान यह बंदर ने विदेशी कपल के कंधे पर बैठकर सेल्फी खिंचवाता हुआ नजर आया। यही नहीं, सेल्फी के दौरान उसने अलग-अलग तरह के पोज भी दिए। हैरानी तब हुई जब सेल्फी लेते समय कपल को देरी हुई, तो बंदर से नहीं रहा गया। उसने खुद ही हाथ आगे कर फोटो क्लिक कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब गुदगुदा रहा है।

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट का नहीं हुआ अंत! अब यह क्या बोल गए गहलोत?

सेल्फी के शौकिन बंदर का यह वीडियो कर देगा हैरान

राजधानी जयपुर के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर विदेशी सैलानियों का जमावड़ा रहता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में जयपुर के गलता जी में एक विदेशी कपल अपनी सेल्फी फोटोशूट कर रहा था। इस बीच एक शरारती बंदर जाकर उनके कंधों पर बैठ जाता है और उनके साथ सेल्फी खिंचवाता हुआ नजर आता है। इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने अलग-अलग एंगल से सेल्फी ली, तो बंदर ने भी अलग-अलग पोज दिए। यह नजारा देखने वाले आसपास के लोग भी हैरान हो गए।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस पलट गई खाई में, फिर यात्रियों में मच गया कोहराम

सेल्फी लेने में देरी हुई, तो खुद ही दबा दिया क्लिक का बटन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। इस बीच जब विदेशी कपल अलग-अलग एंगल से अपनी सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे थे, तभी यह बंदर भी पीछे नहीं था। वह भी उनके कंधे पर अलग-अलग पोज देता हुआ नजर आया। इस दौरान जब कपल सेल्फी के लिए एक परफेक्ट एंगल बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी काफी देर के बाद बंदर से नहीं रहा गया और उसने खुद ही अपना हाथ आगे बढ़कर सेल्फी को क्लिक कर लिया। बंदर का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं लोग गुदगुदाते हुए इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : गहलोत के बाद पायलट ने भी नरेश मीणा को लेकर दिखाई दिलचस्पी! जनिए क्यों?

अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट का नहीं हुआ अंत! अब यह क्या बोल गए गहलोत?

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author