टोंक में विवाद के चलते निकल गई तलवारे, झगड़े में आधा दर्जन से अधिक घायल

टोंक में विवाद के चलते निकल गई तलवारे, झगड़े में आधा दर्जन से अधिक घायल
Spread the love

टोंक (रवि सैनी): राजस्थान के टोंक में सोमवार को एक मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़े हो गया। इस संघर्ष में तलवारे निकल गई। इस दौरान तलवार के हमले से झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इधर, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है। इधर, टोंक में हुए इस झगड़े से शहर में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें : निवाई विधायक रामसहाय वर्मा से माइक छिनने का प्रयास, ग्रामीणों ने सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

विवाद

मकान के छज्जे के विवाद को लेकर निकल गई तलवारे

सनसनी फैल देने वाली यह घटना पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां एक निर्माणाधीन मकान पर आरसीसी की छत डाली जा रही थी। इस दौरान छज्जे के फंटे को लेकर पड़ोसियों ने विवाद कर खड़ा कर दिया। इस दौरान दोनों पक्ष में गहमागहमी हो गई। आक्रोशित होकर दूसरे पक्ष के लोग तलवार लेकर आ गए, जहां निर्माण कार्य करवा रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें एक पक्ष के शकूर, मोहम्मद, वजीर, महबूब, महफूज घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से फरहान, सरदार, शहजादा और मेहराज घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : भीलवाड़ा मेें डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पर भड़क गए पत्रकार, बहस का वीडियो वायरल

विवाद के बाद घटना से टोंक शहर में फैली सनसनी

पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते तलवारे चलने की घटना से सनसनी फैल गई। पुरानी टोंक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद निर्माणाधीन मकान की आरसीसी छत डाली जा रही थी। इस दौरान आरसीसी के छज्जे का फंटे को अपनी तरफ देखकर दूसरे पक्ष भड़क गया। इस दौरान उसने निर्माण करवा रहे लोगों से आपत्ति जताई। बाद में यह विवाद संघर्ष में बदल गया।

टोंक खूनी संघर्ष, पुरानी टोंक थाना, मकान छज्जा विवाद, तलवार से हमला, टोंक विवाद, पड़ोसी विवाद, आरसीसी छत विवाद, टोंक न्यूज, टोंक क्राइम न्यूज़, राजस्थान न्यूज़

निवाई विधायक रामसहाय वर्मा से माइक छिनने का प्रयास, ग्रामीणों ने सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!