टोंक में किसकी शह से हो गई जहरीली हवा, जानिए अवैध कारोबार का काला सच
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक जिलेभर में ईंट भट्टे का संचालन खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। लहन, उनियारा, दूनी और राजमहल क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ईंट भट्टे बिना आवश्यक अनुमति और नियमों के संचालित हो रहे हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी शह पर यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है?
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल बार-बार दिल्ली क्यों जाते है? आखिर इसका खुल गया बड़ा राज, केंद्रीय मंत्री ने बता दी बड़ी वजह
प्रदूषण के मामले में टोंक तीसरे स्थान पर!
जिला प्रदूषण के मामले में लगातार राजस्थान में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। हाल ही में टोंक जिले में 289 AQI प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया, इसके बावजूद ईंट भट्टा संचालक पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कई ईंट भट्टे ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी तक नहीं ले रखी है। इतना ही नहीं, ईंट भट्टों के लिए मिट्टी का खनन भी नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है। जिलेभर में गिने-चुने ईंट भट्टे के पास ही मिट्टी खनन की वैध अनुमति है, जबकि अधिकांश संचालक कृषि भूमि, चारागाह भूमि और यहां तक कि सरकारी भूमि से अवैध खनन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : महिला टीचर को कहा, तू कुत्ते की मौत मरेगी, प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, ऑडियो उड़ा देगा होश
भट्टों पर छोटे-छोटे बच्चों से श्रम
चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि कई ईंट भट्टे पर छोटे-छोटे बच्चों से श्रम कराया जा रहा है, जो बाल श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। हालांकि अब टोंक प्रशासन ने जिले में संचालित सभी ईंट भट्टे की जांच कर जल्द सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। देखना यह होगा कि यह कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है या वास्तव में अवैध ईंट भट्टे पर शिकंजा कसा जाता है।
यह भी पढ़ें : डोटासरा ने सरकार को दे डाला भयानक श्राप! इनके तो सबके कोढ़ होगा फिर…. होगा, जानिए क्यो दिया श्राप

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






