दो किन्नरों समूहों में लाठियां और चली हाॅकी! व्यापारी भी देखकर घबरा गए

दो किन्नरों समूहों में लाठियां और चली हाॅकी! व्यापारी भी देखकर घबरा गए
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक जिले में दीपावली की बधाई लेने को लेकर दो किन्नरों के गुट में जमकर बवाल हुआ। यह बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान एक समूह ने दूसरे किन्नर समूह को लाठी और हॉकी से जमकर पीटा। इसके कारण पीड़ित आधा दर्जन किन्नर समूह घायल हो गया। आरोप है कि आरोपी किन्नर समूह ने पीड़ित से सोने के आभूषण भी लूट लिए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से निवाई के झिलाय रोड़ के कृषि उपज मंडी में जमकर हड़कम्प मच गया। बाद में निवाई की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाल लिया।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा बोले, पांच दिनों से फोन नहीं उठा रहा है, बड़ी गडबड़ हो गई, जानिए ऐसा क्यों कहा?

किन्नरों

लाठियों और डंडों से पिल पड़े दूसरे समूह पर

हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के निवाई उपखंड की झिलाय रोड स्थित कृषि उपज मंडी में सामने आया, जहां पूजा बाई का समूह कृषि उपज मंडी में दीपावली की बधाई को लेकर उगाही कर रहा था। इस बीच एक दूसरा समूह भी वहां पहुंच गया। वह उनसे झगड़़ने लगा। आरोप है कि पूजा बाई के ग्रुप पर आरोपियों ने लाठियों और हाॅकी से जमकर मारपीट की। इस घटना को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अचानक मारपीट की घटना से कृषि उपज मंडी में व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े : सरकारी कर्मचारियों का शर्मनाक वीडियो, अंडरवियर में डांस! फिर तिरंगे के आगे शराब पार्टी

सोने के आभूषण लूटने का भी लगाए आरोप

इधर, घटना की सूचना पर निवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद पुलिस ने घायल किन्नरों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल करवाया गया। बाद में पीड़ित पूजा बाई का समूह ने निवाई पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी किन्नरों के खिलाफ मारपीट करने और सोने के आभूषण लूटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पूजा बाई ने बताया कि वह वर्षों से निवाई में काम कर रही है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टोंक किन्नर विवाद, टोंक न्यूज, निवाई किन्नर मारपीट, दीपावली विवाद टोंक, Tonk Hinjra Fight, Rajasthan News Today

कौन है, मोरपाल सुमन, जिन्हें बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, जानिए अब क्या रहेगी सियासी समीकरण

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author