बच्चे की मोबाइल गेम की यह कैसी दिवानगी, परिजनों ने टोका तो मौत को गले लगा लिया
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में एक नाबालिग बच्चे का गुरुवार को खौफनाक कारनामा सामने आया। इसमें करीब 13 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसका कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, बच्चा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस पर परिजनों ने जब उसे रोका, तो वह खफा होकर कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया। मामले का पता लगा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : हाॅस्टल संचालक ने एक माह तक नोंचा मासूम बच्ची को, वारदात सुनकर दहल जाएगा दिल
मोबाइल गेम खेलने से रोका, तो बच्चे ने किया सुसाइड
हैरान कर देने वाली यह घटना धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के कुरेंदा गांव में सामने आई है, जहां 13 वर्षीय बच्चे ने यह रोंगटे खड़े कर देने वाला कदम उठाया। जानकारी के अनुुसार बच्चा मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। काफी समय से गेम खेलने के कारण परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई और उससे मोबाइल ले लिया। इसके बाद गुस्से में आकर बच्चे ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। काफी देर तक बच्चा नहीं दिखा, तो परिजन उसे तलाशने लगे। इस बीच वह कमरे में बच्चे को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा, तो परिजनों की पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें : अभद्रता की तो महिला ने दिखाया रोद्र रुप, फिर दे दना दन चप्पलों से शराबी को पीटा, देखिए Video
घटना से क्षेत्र में मच गई सनसनी
इधर, गांव में हुई हैरान कर देने वाली घटना से सनसनी फैल गई। परिजन तत्काल बच्चे को लेकर जिला हॉस्पिटल भागे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में जोरदार क्रंदन मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार बच्चा मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने से नाराज हो गया। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धौलपुर सुसाइड केस, नाबालिग सुसाइड, मोबाइल गेम सुसाइड, फ्री फायर गेम, धौलपुर न्यूज, राजस्थान खबर, बच्चे ने सुसाइड किया, कुरेंदा गांव घटना, धौलपुर कंचनपुर थाना, मोबाइल गेम की लत, Dholpur Suicide News, Free Fire Addiction, Rajasthan News Today
यह भी पढ़ें : शराब के नशे में चूर जेलर अर्धनग्न अवस्था में पहुंच गया जेल, फिर मचाया जमकर बवाल, देखिए Video

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
