बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला आयोग सदस्या, जानिए क्यों…

बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला आयोग सदस्या, जानिए क्यों…
Spread the love

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर में बीते लंबे समय से बिजली, पानी की समस्या से लोग बुरी तरह परेशान है। अब इस संकट को लेकर राज्य महिला आयोग सदस्या को भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। इस दौरान आयोग सदस्य अंजना मेघवाल के नेतृत्व में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने मेघवाल के नेतृत्व में जुलूस निकाला और जैसलमेर के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या का निराकरण नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बीजेपी सरकार

सड़कों पर उतर गई राज्य महिला आयोग सदस्या

इस पहले जैसलमेर की पूर्व जिला प्रमुख व राज्य महिला आयोग सदस्या अंजना मेघवाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के कलाकार कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय से अंजना मेघवाल के नेतृत्व मे महिलाओं ने जुलूस निकाला। यह जुलूस कांग्रेस कार्यालय से हनुमान चौराहा होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। जहां जैसलमेर जिला कलेक्टर को शहर के साथ ही जिलेभर में व्याप्त बिजली पानी की समस्या के निस्तारण करने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा गया। वही पूर्व जिला प्रमुख द्वारा अल्टीमेटम भी दिया गया है कि यदि समय रहते बिजली पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वे आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करेंगे।

राज्य महिला आयोग सदस्या भाजपा सरकार को जमकर घेरा

इस दौरान अंजना मेघवाल ने बताया कि बिजली और पानी की समस्या जैसलमेर में बीते 2 साल से लगातार जारी है। इसको लेकर वाशिंदों द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन समस्या का समाधान होता नहीं नजर आ रहा हैं। शहर में 10 से 15 दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होती। वहीं बिजली की आंख मिचौली का दौर तो लगातार जारी रहता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बिजली, पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर आरोप लगाए कि भाजपा के राज्य में भाजपा के विधायकों व पदाधिकारियो की भी अधिकारी नही सुन रहे है। जनता त्रस्त है, डबल इंजन की सरकार के चुनाव से पहले किए वादे फेल नजर आ रहे हैं। वहीं बिजली पानी का सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author