ठहर जाओं! पूरा पैसा वसूल करूंगा, किसी को नहीं छोडूंगा, शिक्षा मंत्री के गुस्से के आगे कांप गए अधिकारी, जानिए क्यों

ठहर जाओं! पूरा पैसा वसूल करूंगा, किसी को नहीं छोडूंगा, शिक्षा मंत्री के गुस्से के आगे कांप गए अधिकारी, जानिए क्यों
Spread the love

बांरा : राज्य के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर अव्यवस्थाओं के खिलाफ अपने तीखे अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस दौरान रविवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बांरा जिले के दौरे पर रहे, जहां गंदगी और कूड़े के ढे़र देखकर उनका माथा ठनक गया। इस दौरान उन्होंने बांरा की विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगा दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आपको सफाई के लिए हर महीने अलग पैसा दिया जाता है, फिर यह गंदगी क्यों है? अगर सफाई नहीं हुई, तो पूरा पैसा वसूल करूंगा। किसी को नहीं छोडूंगा। इस दौरान मंत्री मदन दिलावर के तेवर को देखकर वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें : अब यह क्या ? टीचर के बाद डाॅक्टर भी भगाएंगे श्वान! टीकाराम जूली जमकर भड़के सरकार पर, जानिए मामला

मंत्री मदन दिलावर

 

सबसे पूरा पैसा वसूल करूंगा : मंत्री मदन दिलावर

दरअसल, शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर केलवाड़ा में आयोजित एक उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस बीच उन्होंने पंचायत समिति किशनगंज की चार ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, जहां संबलपुर में एक युवक कपिल ने मंत्री को गांव की दुर्दशा की जानकारी दी। इस पर मंत्री मदन दिलावर जमकर भड़क गए। उन्होंने वहां मौजूद बांरा की विकास अधिकारी श्वेता की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने कहा कि जब हर महीने सफाई के लिए अलग पैसा दिया जाता है, तो सफाई क्यों नहीं हो रही है? इस दौरान मंत्री मदन दिलावर ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं इसका पूरा पैसा वसूल करूंगा। इस मामले में लापरवाही पाई जाने पर ग्राम विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, ग्राम पंचायत के तमाम जिम्मेदार अधिकारियों से पैसों की वसूली होगी।

यह भी पढ़ें : कोटा हादसा! तीन मंजिला बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढ़ह, 2 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, जानिए अपडेट

गंदा पानी देकर उखड़ गए मंत्री, जताई नाराजगी

इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत रानीवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद किशनगंज में मंत्री मदन दिलावर को कचरे के देर और सड़कों पर गंदा पानी दिखे। यह देखकर मंत्री उखड़ गए। उन्होंने वहां मौजूद विकास अधिकारी हर्ष महावर को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर विकास अधिकारी से सवाल जवाब भी किए। इसी तरह फल्दी ग्राम पंचायत में भी गंदगी मिली। इसको लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : टोंक में किसकी शह से हो गई जहरीली हवा, जानिए अवैध कारोबार का काला सच

 विकास कार्यों की जांच करवाएंगे : मंत्री मदन दिलावर

इधर, किशनगंज ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर मंत्री मदन दिलावर के समक्ष शिकायतें आई। इस पर उन्होंने गत 5 वर्षों में किशनगंज में जो भी विकास कार्य किए गए, उनकी जांच के निर्देश दिए। इसको लेकर जयपुर से एक कमेटी इन कार्यों की जांच करने के लिए आएगी। जांच पूरी करने के बाद यह कमेटी शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें : नंदी महाराज पैदा ही न हो, ऐसा प्रयास करेंगेे, PM मोदी के यह मंत्री कौन, जिन्होंने दिया अजीब गरीब बयान

रास्ते में खो गई सोने की अंगूठी, फिर पुलिस ने अनूठी तरकीब से यूं ढूंढ निकाली, हैरान कर देगी खबर

 

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!