मंच पर सीएम भजनलाल की फोटो और मुन्नी बदनाम हुई.. प्रताप नगर में ये कैसा उत्सव

मंच पर सीएम भजनलाल की फोटो और मुन्नी बदनाम हुई.. प्रताप नगर में ये कैसा उत्सव
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में विजयादशमी के मौके पर आयोजित समारोह में अश्लीलता पर परोसने का आरोप लगा है। इस घटनाक्रम से सियासी गलियारांे में जमकर हलचल मच गई है। दरअसल, कार्यक्रम में एक डांसर स्टेज पर ‘मुन्नी बदनाम हुई‘ आइटम सॉन्ग पर डांस कर रही थी। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि सीएम भजनलाल की फोटो के सामने अश्लील गानों पर डांस किया जा रहा है। आखिर यह किस तरह का आयोजन है? वहीं यह वीडियो सियासत में भी जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : झोपड़ी में रखे थे 10 लाख रुपए के नोट! फिर भीषण में आग में जल गए, हैरान कर देगा मामला

सीएम की फोटो पीछे लगी आगे हो रहा था आइटम सॉन्ग

दरअसल, यह आयोजन राजधानी के प्रताप नगर सेक्टर 16 में आयोजित किया गया, जहां रावण दहन कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजकों ने वहां महिला डांसर भी बुलाई। इसमें एक लड़की मुन्नी बदनाम हुई आइटम सॉन्ग पर डांस कर रही थी। इसको देखकर वहां लोगों जमकर मजे ले रहे थे। इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कर दिया। उनका आरोप है कि कार्यक्रम में सीएम की फोटो लगाकर आयोजक अश्लीलता परोस रहे थे। यह पार्टी को बदनाम करने की कोशिश है।

यह भी पढ़े : विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़

इस तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी

कार्यक्रम में एक लड़की के आइटम सॉन्ग पर धमाकेदार डांस को देखकर जमकर युवा भी जमकर हूटिंग कर रहे थे। बता दें कि इससे कुछ देर पहले इस कार्यक्रम में भजनलाल सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद थे, लेकिन यह डांस शुरू होने से पहले ये वहां से निकल गए थे। इधर, बाद में लोगों ने इस पर बवाल खड़ा कर दिया। स्थानीय कार्यकर्ता मोहित गौतम का कहना था कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लीलता परोसी जा रही थी, जो मंजूर नहीं है। कार्यक्रम में भगवान राम के नाम पर हजार लोगों की भीड़ एकत्रित की गई थी। गौतम का आरोप है कि इस पर आपत्ति जताई तो उसके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें : टोंक पुलिस का भौकाल रूप देखकर, लोग बोले ‘टोंक पुलिस जिंदाबाद’, जानिए मामला

झोपड़ी में रखे थे 10 लाख रुपए के नोट! फिर भीषण में आग में जल गए, हैरान कर देगा मामला

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author