भाभी से मिटाना चाहता था हवस, नहीं मानी तो कर दिया खौफनाक कांड

भाभी से मिटाना चाहता था हवस, नहीं मानी तो कर दिया खौफनाक कांड
Spread the love

चूरू : राजस्थान के चूरू में एक युवक अपनी भाभी को अपनी हवस का शिकार बनना चाहता था, लेकिन जब भाभी इसके लिए तैयार नहीं हुई, तो उसने बेरहमी से भाभी की गला रेंत कर हत्या कर दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब पूनम के पीहर पक्ष के लोग आरोपी युवक को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

पढ़िए -: सचिन पायलट ने गहलोत सरकार गिराने की साजिश की थी या नहीं? आ गया फैसला

भाभी

हवस का शिकार बनना चाहता था भाभी को

रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना बीते दिनों की, जहां चूरू के वार्ड नंबर 45 गौशाला बास में यह घटना सामने आई। इस दौरान आरोपी हितेश अपनी भाभी पूनम पारीक पर बुरी नजर रखता था, वह उसे अपीन हवस का शिकार बनाना चाहता था। इसके लिए वह काफी समय से अपनी भाभी को परेशान कर रहा था। इस बीच आरोपी की भाभी उसकी बात मानने के लिए तैयार नहीं हुई, तो उसने गले पर चाकू से कई बार गंभीर वार किए। इस घटना में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इधर, जब पुलिस भी वारदात स्थल पर पहंुची, तो हैरान रह गई।

पढ़िए -: डाॅक्टर के मुंह से निकल गई चीख, टाॅयलेट सीट पर फन फैलाए कोबरा दिखा

अकेले होने का आरोपी ने उठाया फायदा

बताया जा रहा है कि घटना के दिन हितेश के माता-पिता मंदिर गए हुए थे। इसके पीछे से उसने अपनी भाभी पूनम को हवस का शिकार बनाना चाहा, लेकिन जब उसकी भाभी ने उसका विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर चाकू से उसका गला काट दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हितेश पारीक काफी समय से अपनी भाभी पर बुरी नजर रखता था। वह आए दिन उसे परेशान भी करता था। इधर, बाद में पुलिस ने आरोपी हितेश को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इधर, पूनम के परिजन आरोपी को सजा देने की मांग कर रहे है।

डाॅक्टर के मुंह से निकल गई चीख, टाॅयलेट सीट पर फन फैलाए कोबरा दिखा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author