टीकाराम जी, क्या आपके नीचे स्प्रिंग लगी हुई है? CM भजनलाल ने क्यों कर दिया ऐसा मजाक

टीकाराम जी, क्या आपके नीचे स्प्रिंग लगी हुई है? CM भजनलाल ने क्यों कर दिया ऐसा मजाक
Spread the love

Rajasthan Assembly News : जयपुर : राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बजट सत्र के चलते सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने अपना जवाब पेश किया। इस दौरान सीएम भजनलाल ने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। सीएम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए विधानसभा में खुले तौर पर चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि मैं सदन में कांग्रेस से बहस करने के लिए दस्तावेज सदन में रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर बहस का समय तय कर दे। मैं 5 साल बनाम 2 साल के लिए तैयार हूं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikarm Jully) को भी सीएम भजनलाल ने जमकर आड़े हाथ लिया।

यह भी पढ़ें : महिला अधिकारी ने विधायक डीसी बैरवा को लगाई जमकर फटकार, तेवर देखकर विधायक की सिट्टी पिट्टी गुम! जानिए क्यों

सीएम भजनलाल

टीकाराम जी, क्या आपके नीचे स्प्रिंग लगी हुई है?

विधानसभा में गुरुवार को सीएम भजनलाल भी अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए, जहां उन्होंने कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकालने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कांग्रेस को चुनौती देने के साथ सीएम भजनलाल ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मैं चार-पांच दिनों से आपको देख रहा हूं, क्या आपके स्प्रिंग लगी हुई है, जो बार-बार खड़े हो जाते हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह स्प्रिंग कांग्रेस राज में कहां गई थी? जब आप क्यों नहीं बोले। उन्होंने जूली को सलाह देते हुए कहा कि आपको नए विधायकों को बोलने का मौका देना चाहिए, लेकिन आपके तो स्प्रिंग लगी हुई है, इसलिए बार-बार खड़े हो जाते हो।

यह भी पढ़ें : यहां की दवाई से कैंसर रोग होता है समाप्त! जानिए इस स्थान के दांवे और सच्चाई के बारे में

आ जाओ मैदान में मैं तैयार हूं, सीएम भजनलाल

विधानसभा में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सीएम भजनलाल के बीच सियासी तरकस से कई बाण आपस में छोड़े गए। इस दौरान सीएम भजनलाल ने खुले तौर पर कांग्रेस को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह 5 साल बनाम 2 साल को लेकर चुनौती स्वीकार करते हैं और बहस के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बहस के लिए समय तय कर दीजिए, मैं तैयार हूं सीएम भजनलाल के ऐसा कहने पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के यह ‘डर्टी नेता’, शांति धारीवाल जिन्होंने चलती विधानसभा में गाली दे डाली, देखिए Video

खेजड़ी बचाने के लिए जल्द बनेगा कानून

प्रदेश में खेजड़ी बचाने को लेकर सियासत लगातार गर्म है। खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि मैंने इसके लिए खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने के निर्देश दे दिए थे, क्योंकि इसको लेकर पिछले साल अगस्त में बीकानेर, फलोदी, जोधपुर और नागौर जिले के पर्यावरण प्रेमियों ने मुलाकात की थी। अब जल्दी ही विधानसभा में यह कानून प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने पकड़ा, जानिए करोड़ों रुपए के किस घोटाले में हुई कार्रवाई

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author