नरेश मीणा ने फिर से टोंक के मुद्दे को लेकर भरी हुंकार, कहा अब करूंगा बड़ा आंदोलन, जानिए क्यों

नरेश मीणा ने फिर से टोंक के मुद्दे को लेकर भरी हुंकार, कहा अब करूंगा बड़ा आंदोलन, जानिए क्यों
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : युवा नेता नरेश मीणा (Naresh Meena) ने एक बार फिर हाडोती के नेताओं को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने अन्ता भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन की हार को लेकर पांच नेताओं को जिम्मेदार बताते हुए ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा कि मोरपाल सुमन (Morpal Suman) बिल्कुल सही कह रहे हैं, उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने ही चुनाव हराया है। इस दौरान उन्होंने नेताओं के नाम भी गिनाए। साथ में नरेश मीणा ने बजरी के मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करने की हुंकार भरी है। दरअसल, नरेश मीणा टोंक में विचाराधीन मामले की सुनवाई में पेश होने के लिए बुधवार को आए थे, जहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सवालों के जवाब दिए।

यह भी पढ़ें : रात में घर के बाहर डांस पार्टी, फिर अचानक बदल गई फाइट पार्टी में, देखिए CCTV

बजरी के मुद्दे को लेकर करेंगे बड़ा आंदोलन : नरेश मीणा

टोंक में प्रेस वार्ता के दौरान नरेश मीणा ने बजरी के मुद्दे को लेकर बिना नाम लिए बड़ा सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सबसे बड़ा घोटाला टोंक जिले में बजरी के नाम पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजरी के लिए कुछ लीज हुई थी, अगर वह रहती तो शायद लोगों को सस्ती बजरी मिलती। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि इस पूरी बजरी पर एक जने का कब्जा है। उन्होंने कहा कि नासिरदा के पास बनास नदी से गाद निकालने के नाम पर बड़ी-बड़ी मशीन लगाकर बजरी निकली जा रही है और इसे बेचा जा रहा है। इसके खिलाफ जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मासूम बच्ची ने खाई टॉफी, फिर जबरदस्त विस्फोट के साथ मुंह के उड़ गए चीथड़े, रोंगटे खड़े कर देगी खबर

ओम बिरला ने ही मोरपाल सुमन को हराया

एक सवाल के जवाब में नरेश मीणा ने कहा कि मोरपाल सुमन ने अपनी हार को लेकर जो भी आरोप लगाया है। वह बिल्कुल सच्चे है, क्योंकि उन्हें एक बीजेपी के बड़े नेता ने हराने का काम किया है। उन्होंने इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) का नाम लिया। नरेश मीणा ने कहा कि हाडोती की पूरी बीजेपी ओम बिरला की मुट्ठी में है। उन्हीं के आदेश से मोरपाल सुमन को हराने का काम हुआ है और उन्होंने प्रमोद जैन भाया की मदद की मोरपाल को हराया है। नरेश मीणा ने इस दौरान भाजपा नेता प्रताप सिंह सिंघवी, शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal), अशोक चांदना (Ashok Chandna) और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का नाम भी लेकर जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने पकड़ा, जानिए करोड़ों रुपए के किस घोटाले में हुई कार्रवाई

दो मामलों को लेकर टोंक में पेश हुए नरेश मीणा

दरअसल, समरावता हिंसा के मामले को लेकर नरेश मीणा पर टोंक में दो मामले विचाराधीन है। इसको लेकर बुधवार को नरेश मीणा टोंक न्यायालय में पेश हुए, जहां मामले की सुनवाई की गई। बाद में पत्रकारों से वार्ता के दौरान नरेश मीणा ने बताया कि उनके खिलाफ दो मामलों को लेकर वह आज कोर्ट में पेशी हुई है, जहां अगली सुनवाई अब 21 फरवरी को होगी। बता दे कि वर्ष 2024 में देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में नरेश मीणा ने समरावता गांव में एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद समरावता गांव में हिंसा और जमकर आगजनी की घटना हुई।

कांग्रेस के यह ‘डर्टी नेता’, शांति धारीवाल जिन्होंने चलती विधानसभा में गाली दे डाली, देखिए Video

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!